रायपुर

अमन शुक्ल, जेसीआई के नए जोन प्रेसिंडेंट
02-Nov-2023 6:20 PM
अमन शुक्ल, जेसीआई के नए जोन प्रेसिंडेंट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 नवंबर। जेसीआई जोन 9 का दो दिवसीय जोन कॉन्फ्रेंस मधुरम जेसीआई रायपुर वामा कैपिटल के द्वारा  आयोजित किया गया। इसमें चार राज्यों महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के 82 अध्याय के 600 सदस्यों ने भाग लिया।

इसमें  इफेक्टिव पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैशन शो, अवॉर्ड फंक्शन भी हुआ । 

इस कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष आकाश सुंदरानी ने अपना प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। जोन प्रेसिडेंट -23 की शोभायात्रा भी निकाली गई। एवं जोन के हर अध्याय की साल भर की जबरदस्त वर्किंग को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कैटेगरी सम्मान दिया गया।

 हर साल की तरह 2024 के लिए नए जोन प्रेसिडेंट के पद पर अमन शुक्ला को चुना गया। जोन वाइस प्रेसिडेंट 8 अलग-अलग क्षेत्र से चुने गए । इनमें सर्व जेसी अंकित चौधरी, गौरव बत्रा, गौरव नगरखेले, कस्तूरी बावने, करण गुप्ता, नेहा शेलमन, मिताली तागडे स्पर्श लखीना शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसी राखी जैन, और अतिथि के रुप में  आर राजेश अग्रवाल, अमिताभ दुबे, राजेश सराफ, राजेंद्र जैसवाल, योगिता जैसवाल , जेसी नितिन ठक्कर भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट