रायपुर

महिंद्रा स्पंज को पानी देने के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना
02-Nov-2023 6:17 PM
महिंद्रा स्पंज को पानी देने के विरोध में ग्रामीणों ने घेरा थाना

रायपुर, 2 नवंबर। धरसींवा के सोमनाथ संगम एनीकट से एक स्थानीय उद्योग को जलापूर्ति के विरोध में सुंगेरा, और आसपास के गांव वासियों ने धरसींवा थाना घेरा। वे 15 किमी दूर महिन्द्रा स्पंज कंपनी को पाइप लाइन के जरिए पानी देने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामसभा ने पिछले दिनों एक बैठक कर इस पर आपत्ति की थी। उस बैठक में सरपंच भी मौजूद थे। थाने में मौजूद भीड़ का आरोप है कि बाद में सरपंच चंद लोगों के साथ मिलकर एक होटल में कंपनी के अधिकारियों को जलापूर्ति की सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिया इसे लेकर ग्राम सभा ने इन पर सामूहिक अर्थदण्ड भी लगाया था। इन लोगों ने अपना दोष स्वीकार भी किया है, लेकिन सरपंच और साथियों ने गांव की ही 4-5 अन्य लोगों पर सारा मामला मढ दिया है। उसी के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।


अन्य पोस्ट