रायपुर

राजधानी में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, 35 साल से भटक रहे लोगों ने दी
02-Nov-2023 4:07 PM
राजधानी में चुनाव बहिष्कार की चेतावनी, 35 साल से भटक रहे लोगों ने दी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। 
अब तक गांव, कस्बों में काम न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी खबरें,तस्वीरें आती रहीं हैं। लेकिन इस बार शहर वह भी राजधानी में एक संभ्रांत कॉलोनी के रहवासी विरोध में उतर आए हैं। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर श्रीराम नगर के लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।इसे लेकर इलाके के फ्लाई ओवर समेत श्रीराम नगर फेस 1 में जगह जगह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। ये लोग क्च 1 और राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी से परेशान हैं। वे साढ़े तीन दशक से  अपना ही संपत्ति के दस्तावेजों के लिए भटक रहे। अबकी बार काम कराने वाले प्रत्याशी को ही वोट देने की बात कह रहे हैं। कालोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि राजस्व विभाग में उनके मकान का बी-1 और राजस्व रिकार्ड में गड़बड़ी है। जिसे सुधरवाने के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काट-काट के कालोनी के लोग परेशान हो गये। लेकिन राजस्व विभाग द्वारा राजस्व रिकार्ड में मौजूदा सरकार का पूरा कार्यकाल बीत जाने के बाद भी नही हो सका।

कालोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि राजस्व रिकार्ड दुरूस्त नही होने के कारण आज भी सभी लोग अपनी ही संपत्ति के दस्तावेजों के लिए भटक रहे है।पूरे कालोनी में लगे पोस्टर में बताया गया है कि कालोनी के लोग अपने ही संपत्ति के लिए कितने हलाकान है। बावजूद इसके कालोनीवासियों की इस गंभीर समस्या को लेकर ना तो शासन ने घ्यान दिया और ना ही राजस्व विभाग ने कोई पहल की। यह कॉलोनी तीन दशक पहले अंसारी नाम के एक डेवलपर बिल्डर ने विकसित की थी। जो एक मंत्री के काफी करीबी रहे हैं। रायपुर उत्तर से कांग्रेस ने कुलदीप जुनेजा बीजेपी से  पुरेंदर मिश्रा को मैदान में उतारा है।


अन्य पोस्ट