रायपुर

सडक़ हादसे में तीन ने गंवाई जान
02-Nov-2023 4:06 PM
सडक़ हादसे में तीन  ने गंवाई जान

रायपुर, 2 नवंबर। राजधानी में तेज रफ्तार का कहर तेज  रफ्तार ट्रेलर ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। मृतक का नाम पी गिरिश नायडू एमआईजी 4 उछिया सोसायटी का बताया जा रहा है। वह अपनी बुलेट से रिंग रोड बायपास से अपने घर जा रहा था। जहां पर सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक सीजी 10 बीजे 9590 ने उसके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पी गिरिश  नायडू बाइक के साथ गिर पड़ा गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इधर धरसीवां इलाके में दिलबाग ढाबा के सामने तेज रफ्तार वाहन ने बाइक से जाते मृतक नरसिंह चरण सम्भव निवासी के बाइक को पिछे से टक्कर मार कर वहां से भाग निकला। घायल पड़े को राहगीरों ने इलाज के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर चोट लगने  की वजह से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना सांकरा तलाब के पास बाइक से जाते वक्त सामने से आ रही बाइक सीजी 04 एनपी 4938 से ठोकर लगने की वजह से मृतक सुनील कुमार साहू को गंभीर चोट आई। जिसका अस्पताल में इलाज के  दौरान मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों में 304 ए का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। 


अन्य पोस्ट