रायपुर

कल अमित शाह, फिर प्रियंका, योगी और राहुल की सभाएं
02-Nov-2023 4:04 PM
कल अमित शाह, फिर प्रियंका, योगी और राहुल की सभाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर।
  इस वीकेंड कांग्रेस, भाजपा नेताओं के इलेक्शन टूर की धूम रहेगी।  पहले चरण की बीस सीटों के लिए प्रचार का अंतिम चरण भी शुरू हो गया है।  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तीन तारीख़ को करेंगी। वह अंतागढ़,बालोद में सभाएं लेंगी। यहां कांग्रेस प्रत्याशी, टिकट कटने पर  अपनी ही पार्टी के बागी से जूझ रहे हैं। 

प्रियंका के बाद राहुल 4  नवंबर को अहिवारा,जगदलपुर में सभा लेंगे। अहिवारा से मंत्री रूद्र गुरू प्रत्याशी हैं। वे तीसरी बार सीट बदलकर अहिवारा पहुंचे हैं। उसी दिन गृह मंत्री अमित शाह सारंगढ़, पलारी और आरंग की सभा में शामिल होंगे । आरंग में सतनामी समाज के गुरू बालदास के पुत्र खुशवंत भाजपा से मैदान में हैं।यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 4,5 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे।  

वे डॉ. रमन सिंह के पक्ष में राजनांदगांव और राजधानी की ग्रामीण क्षेत्र के बीर गांव में रोड शो का कार्यक्रम बन रहा है। ।  इसके अलावा योगी, बीजापुर, जगदलपुर और अंतागढ़ मे भी आम सभा लेंगे। उनके बाद पीएम मोदी 7 नवंबर को सरगुजा के सूरजपुर में सभा का कार्यक्रम बन रहा है। उनके साथ चिंतामणि महाराज मंचस्थ होंगे। टिकट कटने नाराज चिंतामणि दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।
 


अन्य पोस्ट