रायपुर
न टेंडर न कोटेशन, गोबर पेंट के बजाए ब्रांडेड कंपनियों के हजारों लीटर पेंट का इस्तेमाल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। दीवाली पर आप और हम अपने घरों की रंगाई पोताई कराने में ढिलाई बरते लेकिन शासकीय विभाग वह भी वन विभाग किसी भी वर्ष देर नहीं करता। यहां तक देवेन्द्र नगर स्थित आईएएस कॉलोनी में भी शुरू नहीं हो पाई है। दीपावली पर अफसर और कर्मचारियों के क्वार्टर चकाचक मिलेंगे। इस वर्ष भी पोताई शुरू हो चुकी है।
वन विभाग का रायपुर परिक्षेत्र अपने अधीनस्थ स्टाफ क्वाटर्स में एनुअल वाइट वाशिंग शुरू करा दिया। इसमें कुछ आफिस भवन भी है। पंडरी और नवा रायपुर सेक्टर स्थित करीब सौ क्वार्टर पर कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।यहां चौकीदार से ले कर रेंजर एसडीओ, डीएफओ रहते हैं। इस पर करीब एक करोड़ खर्च होने की खबर सूत्रों ने दी है ।
इससे जुड़े लेगों ने ही बताया कि चुनावी आपाधापी का फायदा उठाकर बिना टेंडर, कोटेशन के सीधे कार्य कराया जा रहा है। जैसे आम लोग रंगरेज,और चावड़ी मजदूरों से बात कर करवाते हैं। जबकि शासकीय नियम संहिता के मुताबिक तीन लाख से अधिक के कार्यों का टेंडर करना आवश्यक है। यह सारा कार्य वन मंडल रायपुर के कुछ चुनिंदा अफसर, और मातहतों की साठगांठ से कराया जा रहा है। इतना ही नहीं ठेकेदार भी अपने ही पहचान वाले हैं। इस पूरे कार्य में अपने विभाग और लोनिवि के टेंडर नियमों को धता बता रहे हैं। इतने बड़े वर्क के लिए पहले अखबार में विग्यापन देकर टेंडर या कोटेशन बुलवाना होता है । फिर रंगाई पोताई के लिए लगने वाले हजारों किलो पुट्टी-पेंट,ब्रश आदि आदि सामानों की खरीदी के लिए भी टेंडर करना होता है । इसके अलावा मजदूरों को दिहाड़ी या साप्ताहिक भुगतान की प्रक्रिया भी बताना होती है । इन तीन प्रमुख शर्तों या पालन नहीं कर सीधे मातहतों के बुलाए ठेकेदार को काम दे दिया गया । बताया जा रहा है कि बिल पेटेंट के समय पूरे गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। ताकि महालेखाकार भी आपत्ति न कर सके । पोताई भले चूने की कराई जा रही होगी तो बिल तो पुट्टी, कलर पेंट या प्लास्टिक पेंट, इम्लशन का भरा जाएगा। साथ ही स्क्वेयर फीट की दर से बिल लिया जाएगा। बहरहाल सारा कार्य प्लानिंग के अनुसार समय पर हो रहा या नहीं इसका निरीक्षण भी किया गया।नवा रायपुर के सेक्टर 17 परिक्षेत्र अधिकारी, सहायक परिक्षेत्रअधिकारी ने पोताई कार्य का निरीक्षण भी कर लिया है।
सीएम के निर्देश भी ताक पर
सरकारी दप्तारो के रंग-रोगन में मुख्यमंत्री योजना अंतर्गत गोबर से बने रंगों को सरकारी प्रक्रिया तहत परचेस किया जाना जिनका क्रियान्वयन कलेक्टर के माध्यम से होना है। मार्केट से बड़ी बड़ी कम्पनियों के महंगे रंग पेंट लगाए जा रहे हैं जबकि स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सरकारी आवास, आफिस भवनों की रंगाई पोताई में रीपा में स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर से बनाए जा रहे रंगीन चूने का इस्तेमाल अनिवार्य है। उनके निर्देश पर इन्हीं अफसरों ने ही ब्रांडेड कंपनियों के रंग पेंट की खरीदी पर प्रतिबंध लगाया और वे ही उल्लंघन कर रहे।