रायपुर

ब्रिगेडियर मोहंती का सेवानिवृति पर सम्मान
01-Nov-2023 6:29 PM
ब्रिगेडियर मोहंती का सेवानिवृति पर सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया (कोसा) के कमांडर ब्रिगेडियर विग्नेश मोहंती (सेना मेडल) की।

सेवानिवृति पर राज्य सैनिक बोर्ड में विदाई समारोह का आयोजन किया । संचालक ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, वीएसएम ( रिटायर्ड) ने  ब्रिगेडियर  मोहंती, की पुष्प गुच्छ से स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने  मोहंती को उनके कार्यकाल के दौरान राज्य सैनिक बोर्ड, को विभिन्न योजनाओं मे आर्थिक सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में कर्नल राजेन्द्रा नारायण मुतालिक एस ओ वेटरन मुख्यालय छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा सब एरिया (कोसा) कर्नल राजीव शर्मा एवं कर्नल डी के अवधिया इ.सी.एच.एस के अधिकारी, मेजर माधुरी (से.नि) सुरक्षा अधिकारी एसबीआई एवं रायपुर में निवासरत भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे ।
मुख्य अतिथि ने 30 वर्ष पूर्ण करने पर भूतपूर्व सैनिक नायब सूबेदार मनीराम को सहायता स्वरूप  30 हजार का चैक प्रदान किया गया। सैनिक कल्याण उद्यान में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने भूतपूर्व सैनिको से औपचारिक भेंट  की।


अन्य पोस्ट