रायपुर

धान खरीदी पर झूठ से पर्दा उठाने वाले रमेश का धन्यवाद-साव
01-Nov-2023 6:27 PM
धान खरीदी पर झूठ से पर्दा उठाने वाले रमेश का धन्यवाद-साव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व मंत्री जयराम रमेश को धन्यवाद देते हुए कहा कि  भाजपा जो बार-बार कहती रही आखिर उस बात को आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पूर्व केंद्रीय मंत्री ,प्रभारी महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री जयराम रमेश जी ने स्वीकार कर लिया की ,धान खरीदी का 80 फ़ीसदी से ज्यादा पैसा केंद्र सरकार देती है उन्होंने साफ-साफ कहा है कि केंद्र की एमएसपी अगर 2200 है तो हम केवल ?600 दे रहे हैं 5 साल से चल रहे कांग्रेस के झूठ से पर्दा उठाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद जयराम रमेश जी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव  दोहराया कि कांग्रेस ने केवल किसानों को धोखे में रखा उनके साथ छल किया5 किसानों को धान खरीदी का भुगतान केंद्र सरकार करती रही लेकिन कांग्रेसी नेता अपने फोटो लगाते रहे आज कांग्रेस के ही पूर्व वर्ष मंत्री ने उन सारे फोटो पर कालिख पोत दी है जो झूठ की बुनियाद पर धान खरीदी का दंभ भर रहे थे यह पूर्णता है स्पष्ट हो गया है कि केंद्र सरकार ही धान खरीदी का 80 फीसदी लोग से ज्यादा भुगतान करती है।


अन्य पोस्ट