रायपुर
भाजपा आदतन किसान विरोधी, ना बोनस दिए, ना आय दुगुनी हुई
01-Nov-2023 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी है।
सत्ता में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेता किसान विरोधी षड्यंत्र रचते रहे, और चुनाव आते ही किसान हितैषी होने का स्वांग रचते हैं। रमन सिंह ने 15 साल किसानों को बोनस के नाम पर ठगा, चुनावी साल को छोडक़र कभी किसानों को बोनस नही दिया। मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वादा था, किए ठीक उल्टा, कृषि की लागत मोदी निर्मित महंगाई के चलते तीन गुना बढ़ गई है। 700 रू. प्रति बोरा का पोटास सीधे 1500 रू. कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे