रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा संगवारी कार्यक्रम उजियार हमर चिन्हारी का आयोजन किया गया। उजियार के संस्थापक नागेश वर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पांच चरण में पूर्ण हुआ । जिसके प्रथम चरण में सुआ, पंथी, रीलो जैसे लोकनृत्यों का प्रशिक्षण दिया गया।
नृत्य प्रशिक्षक के रूप में प्रांजल सिंह राजपूत रहे। प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागियों को उजियार के संस्थापक नागेश वर्मा, आदित्य साहू, अभिनेता जित्तू दुलरवा, मनीष कोटवानी के द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम द्वितीय चरण में गुरतुर गोठ ओपन माईक छत्तीसगढ़ी/हिंदी आयोजित की गइ।
गीत, कविता, कहानी, नाटक का पाठन किया गया । गुरतुर गोठ में अधिक से अधिक रचनाकारो ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
गुरतुर गोठ में अतिथि के रूप में डॉ विकास अग्रवाल वरिष्ठ रंगकर्मी, डॉ वर्णिका शर्मा रक्षा विशेषज्ञ, संजीव साहू छात्रसंघ वरिष्ठ, वरिष्ठ गीत व साहित्यकार मिनेश साहू, ल़ोकप्रिय कवि ईश्वर साहू , उपस्थित रहे । गुरतुर गोठ कार्यक्रम के प्रभारी मुक्कु छत्तीसगढिय़ा और कोमलकांत यादव रहे।