रायपुर

जमीन कारोबारी से मारपीट, वीडियो वायरल
01-Nov-2023 6:25 PM
जमीन कारोबारी से मारपीट, वीडियो वायरल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। राजधानी के एक जमीन कारोबारी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियों में महिला व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिख रही है। दरअसल यह मामला गंज इलाके का है। जहां पर पुराना पैसा क्रिकेट सट्टे और ब्याज रकम वसूलने के विवाद को लेकर सरेराह मारपीट किया जा रहा है। जानकरी के अनुसार जमीन कारोबारी तरनजीत सिंह सलूजा के साथ कुछ दिन पहले पैसा लेनदेन की बात को लेकर मारपीट हो गई।

आरोपी महिला के द्वारा खुलेआम मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रही लेडी डॅान पर राजधानी के कई थानों में मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है। वीडियो वायरल होने के बाद तरनजीत सिंह की शिकायत पर गंज पुलिस ने दिव्या, साजिद, अजय आदित्य के खिलाफ 294, 506, 323, 34 का अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


अन्य पोस्ट