रायपुर

एक्टीवा में ले जा रहा था शराब, गिरफ्तार
01-Nov-2023 6:23 PM
एक्टीवा में ले जा रहा था शराब, गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। गुढिय़ारी इलाके में अवैध शराब तस्करी करते  विजय बघेल नाम के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे 33 पौवा देशी शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट 34 (2) की  कार्रवाई की गई।

 गुढिय़ारी पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली की।  दोपहिया वाहन सवार एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है, और तेलघानी नाका की ओर से खालबाड़ा गुढिय़ारी तरफ जा रहा है। जिस पर गुढिय़ारी पुलिस की टीम ने खालबाड़ा के पास मुखबीर के बताए दोपहिया वाहन नम्बर को चिन्हांकित कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विजय बघेल गुढिय़ारी का होना बताया। तलाशी लेने पर वाहन मे शराब रखा हुआ था। जिस पर युवक विजय बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 33 पौवा देशी शराब और  दोपहिया वाहन  सीजी 07 एलटी 9499 जप्त कर अपराध 481/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट