रायपुर

रावण और मोहम्मद जिलाबदर
01-Nov-2023 4:28 PM
रावण और मोहम्मद जिलाबदर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। 
विकास उर्फ भीम उर्फ रावण मधुकर (23 ) निवासी इंद्रा नगर शुक्रवारी बाजार बिरगांव  उरला  एवं मोहम्मद जुबेर पिता असफाक उम्र (20) निवासी गाजी नगर बिरगांव  उरला को जिला बदर किया गया है।

जिला दंडाधिकारी रायपुर ने दोनों के  विरूध्द रायपुर तथा सीमावर्ती जिला दुर्ग, धमतरी,महासमुंद, गरियाबंद, बलौदा बाजार के सीमाओं में बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के प्रवेश न करने आदेशित किया गया है।

विकास उर्फ भीम उर्फ रावण के विरुद्ध थाना उरला में वर्ष 2018 से 2023 के बीच लोगों को डराना धमकाना, गुण्डागर्दी, अवैध रूप से चाकू रखकर लहराकर  लोगों को डराना धमकाना, नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा कर ले जाना, जुआ खेलना जैसे संगीन 6 अपराध थाना उरला  में पंजीबद्ध हैं। वहीं मोह जुबेर  उरला के साथ-साथ रायपुर जिला के थाना खमतराई अंतर्गत विगत कुछ वर्षो 2018 से 2023 तक अपराध में संलिप्त रहा है। इसके विरुद्ध गुण्डागर्दी , मारपीट करना, चाकूबाजी, गालियां  देकर जान से मारने की धमकी , कैची से वार , लूटपाट जैसे संगीन  11 अपराध थाना उरला एवं  खमतराई में दर्ज हैं।
 


अन्य पोस्ट