रायपुर
गाडिय़ों में प्रेशर हार्न 157 वाहन चालकों पर जुर्माना
01-Nov-2023 4:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 नवंबर। एसएसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर यातायात पुलिस ने प्रेशर हार्न लगाकर वाहन चलाने वाले सब बस चालकों पर कार्रवाई की है। चेकिंग अभियान के दौरान 157 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 3,14,000 समन शुल्क वसूला गया। इन बस आटो और चार पहिया चालकों के वाहनों से प्रेशर हार्न निकाल कर जब्त किया है। लगातार बसों पर प्रेशर हॉर्न की बजाकर राहगीरों को परेशानी होने की शिकायतें मिलने के बाद पपुलिस ने शहर में चेकिंग प्वांइट लगाकर बसों को चेक किया गया। प्रेशर हॉर्न मिलने पर कार्रवाई की गई। साथ ही भविष्य में प्रेशर हॉर्न नहीं लगाने के संबंध में हिदायत भी दी गई। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे