रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। दीपावली और छठ पर्व पर बिहार, पूर्वांचल जाने वाले यात्रियो की सुविधा के लिए हटिया-पुणे-हटिया के मध्य 5 फेरों की एक साप्ताहिक सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी । यह गाड़ी हटिया से पुणे के लिये कल से व प्रत्येक बुधवार 01, 08, 15, 22 एवं 29 नवम्बर, को 02846 नंबर के साथ चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन पुणे से हटिया के लिए प्रत्येक शुक्रवार 03, 10, 17 एवं 24 नवम्बर तथा 01 दिसम्बर को 02845 नंबर के साथ चलेगी । इस गाड़ी में 2 स्लीपर एवं 14 एसी थ्री टीयर सहित कुल 20 कोच रहेगे। इस गाड़ी का विस्तृत समय सारणी इस प्रकार है।
नौतनवा 5 तक, बदले रूट पर
अधोसंरचना विकास के अंतर्गत वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड में नॉन इंटरलोकिंग कार्य पूरा न होने के कारण 5 नवम्बर तक किया जाना है। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार है:-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ:-1 एवं 3 नवम्बर को 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग प्रयागराज जंक्शन-सुल्तानपुर-अयोध्या कैंट-अयोध्या-नौतनवा होकर रवाना होगी।
3 एवं 5 नवम्बर, के 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नौतनवा-अयोध्या-अयोध्या कैंट-सुल्तानपुर-प्रयागराज जंक्शन होकर रवाना होगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है।