रायपुर

दुर्ग निवासी युवक से 33.50 लाख नगद जप्त
01-Nov-2023 4:25 PM
दुर्ग निवासी युवक से  33.50 लाख नगद जप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। 
आमानाका पुलिस मंगलवार को  कुम्हारी टोल नाका के पास चंदनीडीह एसएसटी पर  वाहनों का चेकिंग प्वाइंट लगाया था। इसी दौरान  इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक सी जी/07/सीजी/8800 को पुलिस टीम ने रोक कर सवार तीन  लोगों के पास रखे बैग को चेक करने पर नगदी मिली। पूछताछ में उनमें से एक  व्यक्ति ने अपना नाम लालचंद खत्री ( 56) कंवर नगर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सामने दुर्ग निवासी बताया। टीम की पूछताछ करने पर  किसी प्रकार का कोई दस्तावेज न दिखा  सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा । रकम की गिनती करने पर 33,50,300/- रूपये निकले। पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आमानाका में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी जा रही है। राजधानी के सभी थाना प्रभारी अपने  क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जा रहीं है।


अन्य पोस्ट