रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के टूरिज्म ,पंचायती राज व पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज ने आज कहा कि छत्तीसगढ़ में गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा।छत्तीसगढ़ में धर्मातारण होना। दुखद सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए।कांग्रेस सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ भी कार्यवाही नहीं की।भाजपा सरकार बनने पर धर्मांतरण पर रोक लगाएगी।
कांग्रेस से भाजपा में आए सतपाल महाराज ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के कारण उत्तराखंड के पहाड़ो में भी ट्रेन चला ली।उतराखंड में विकास तभी हो पा रहा है जब केंद्र और राज्य दोनो में भाजपा सरकार है। डबल इंजन की सरकार न होने से छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है केंद्र का दिया पैसा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ वासियों तक नहीं पहुंचने दिया। श्री मोदी ने कांग्रेस राज में 2 लाख करोड़ रु दिए लेकिन कांग्रेस ने जनता तक पहुंचने नहीं दिए घोटाले पे घोटाले किया।
महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ का पुराना नाता है। दोनों के बीच विशेष संबंध हैं। इसे और मजबूत करने रामायण सर्किट बनाया जाएगा। उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों कोराज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार आई, तो केन्द्र की मदद लोगों तक पहुंचने नहीं देगी। इसलिए छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आवश्यक है। सतपाल महाराज ने कहा मोदी ने अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है।