रायपुर

भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है-रमेश
01-Nov-2023 4:24 PM
भाजपा ध्रुवीकरण की  राजनीति कर रही है-रमेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 नवंबर। 
कांग्रेस संचार विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है । चुनाव स्थानीय मु्द्दो पर लडऩा चाहिए।वह छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन हो गई है।

राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा में रमेश ने कहा कि कांग्रेस के वादे और घोषणाएं  स्थानीय मुद्दों पर है। पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि हमारे पीएम, गलती से भी सच नहीं बोल सकते । और  यू -टर्न लेने में  लेने में पूरी दुनिया में कोई उस्ताद हैं तो नरेंद्र मोदी । पहले आधार या विरोध किया,अब  श्रेय ले रहे । फिर जीएसटी या विरोध किया, अब श्रेय ले रहे । मनरेगा की आलोचना करने वाले मोदी श्रेय ले रहे । 

एक प्रश्न पर रमेश ने कहा कि हमने कभी कैश ट्रांसफर का विरोध नहीं किया । इसकी शुरूआत ही हमारे समय हुई। हमने मनरेगा से शुरू किया ।
रमेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद घटा है। इसका श्रेय राज्य सरकार को जाता है । केंद्र केवल सुरक्षा बल मुहैया कराती है, विकास कार्य राज्य करवाता है। बस्तर के लोगों में विश्वास बढ़ा है। पंचायत मंत्री के रूप में मैने पूरा बस्तर देखा है। 

महंगाई पर कहा कि आंकड़ों को आधार पर केंद्र मानती है कि मंहगाई घट रही है, लेकिन आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ी है। यह केंद्र की नीतियों सी ही वजह से। जो चिंताजनक है। केंद्र  मंहगाई पर रोक लगाने के राज्य सरकारों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट