रायपुर

नर्सिंग छात्राओं-शिक्षकों ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली
31-Oct-2023 9:03 PM
नर्सिंग छात्राओं-शिक्षकों ने निकाली स्वास्थ्य जागरूकता रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 अक्टूबर। वैश्विक आयोडिन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस पर शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा स्वास्थ्य  जागरूकता रैली निकाली गई।

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय रायपुर के कम्युनिटी हेल्थ नर्सिंग एवं मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभाग के शिक्षकों के संयुक्त निर्देशन में समस्त एमएससी नर्सिंग छात्राओं द्वारा  ‘वैश्विक आयोडिन अल्पता विकार नियंत्रण दिवस ’ पर विभिन्न कार्यक्रमों रैली आयोजन, नारे लेखन, चित्रकारी, नाट्य आयोजन एवं स्वास्थ्य शिक्षण के माध्यम से विभिन्न आयोजन कर समाज में आयोडीन अल्पता विकार  एवं आयोडिन युक्त नमक का सेवन करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसी तारतम्य में नर्सिंग शिक्षकों एवं नर्सिंग छात्राओं द्वारा ग्राम-दोन्देकला ब्लॉक धरसीवां में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दोन्देकला  से आंगन बाड़ी तक स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई।

इस जागरुकता कार्यक्रम के लिए शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय रायपुर की प्रिंसिपल वंदना चंसोरिया, शोभी संजीव सह-प्राध्यापक, वर्षा गुर्देकर  सहायक प्रधायापक, मीना निषाद डेमॉन्स्ट्रेटर आदि शिक्षकों द्वारा इस कार्यक्रम के लिए छात्राओं को तैयार किया गया।

इस जन जागरुकता कार्यक्रम में ग्राम-दोन्देकला की आँगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त हुआ।

 


अन्य पोस्ट