रायपुर

राज्योत्सव नहीं इसलिए कल अवकाश भी नहीं
31-Oct-2023 8:40 PM
राज्योत्सव नहीं इसलिए कल अवकाश भी नहीं

रायपुर, 31 अक्टूबर। राज्य गठन के बाद पहली बार राज्योत्सव का औपचारिक आयोजन भी नहीं किया जा रहा है। इस वजह से हर वर्ष एक नवंबर को अवकाश की भी घोषणा नहीं की गई है । बीते 22 वर्षों के दौरान 03, 08,13 और 18 में भी चुनाव के दौरान एक दो दिन के औपचारिक आयोजन होते रहे हैं। और इसमें राज्यपाल, मुख्य सचिव और आला अफसरों की भागीदारी होती थी। इस बार यह आयोजन भी प्लान नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि  सात नवंबर को पहले चरण का मतदान होने की वजह से नहीं किया जा रहा है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम एक आदेश जारी कर 1 नवम्बर की रात राजधानी, और सभी जिला मुख्यालयों में स्थित शासकीय भवनों पर रौशनी करने कहा है। इसका खर्च प्रशासकीय विभाग वहन करेंगे।


अन्य पोस्ट