रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील यादव महासंघ की कार्यकारिणी की रविवार को बैठक हुई। इसमें यादव समाज को आवंटित भूखंड के लिए सरकार का कृतज्ञता प्रगट किया। 15 नवंबर को दीपावली मिलन समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के दरम्यान आवंटित भूखंड के भूमिपूजन की तिथि, भवन निर्माण आदि विषयों पर भी चर्चा हुई।
महासचिव निरंजन सिंह यादव ने बताया कि मीटिंग में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि समाज के समस्त सीनियर सिटीजन माह में एक बार जूम मीटिंग, एक बार प्रत्यक्ष भेंट कर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने तथा संगठन को सुदृढ़ करने के मुद्दे पर चर्चा करें तथा इसकी जिम्मेदारी वरिष्ठ सदस्य राम यादव को सौंपी गई। महासंघ की सकारात्मक सोच और पहल से प्रभावित हो गंगादीन यादव रायगढ़, कृपाल सिंह यादव, गोपाल यादव, उदय सिंह यादव और पंकज यादव ने संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। अगली बैठक किसलय यादव के निवास पर होगी।
जितेंद्र बहादुर यादव ने वर्ष 2023 में किए गए सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मीटिंग में डॉ. एन पी यादव, राकेश यदु, कैलाश यादव, डॉक्टर (श्रीमती) गुलाब यदु, राजेंद्र प्रसाद यादव, बृजभान यादव, अशोक यादव, सुजीत सिंह, श्रीमती नीलम यादव, अजय यादव,सुदीप यदु, रविंद्र सिंह यादव, संजय यादव, रामकुमार यादव, उपेन्द्र यादव, रामखिलावन यादव आदि गणमान्य उपस्थित थे।