रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर। भाजपा ने अपने चुनाव अभियान का एंथम (चुनावी गान) का लोकार्पण किया। इसे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, प्रदेश चुनाव सह प्रभारी नितिन नबीन व बृजमोहन अग्रवाल ने एकात्म परिसर में लांच किया। इस एंथम में कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी,घोटाले, भ्रष्टाचार और विफलता को गीत के माध्यम से जारी किया गया है। यह एंथम हिंदी, छत्तीसगढ़ी, गोढ़ी और हल्बी भाषा में तैयार किया गया है।
इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा में सह प्रभारी नितिन नवीन ने कहा कि बघेल सरकार ने युवाओं के छल किया है । पीएससी घोटाला, नौकरियां न देकर बेरोजगारी भत्ता दे रही है। कई भर्तियों के नतीजों में भी गड़बड़ी की गई। जल्द जारी होने वाले भाजपा के घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ की झलक दिखेगी।वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर आक्रोश है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर एक पुराण लिखा जा सकता है । रायपुर दक्षिण के विधायक और प्रत्याशी बृजमोहन ने कहा कि लोग अब रायपुर को धूलपुरकहने लगे हैं। राजधानी अब अपराध गढ़ हो गई है।