रायपुर
साढ़े पांच घंटे के लिए बंद घर से 65 हजार की नगदी जेवर पार
30-Oct-2023 5:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 अक्टूबर। साढ़े पांच घंटे के लिए बंद घर में घुसकर चोर जेवर और नगदी ले उड़े। कबीर नगर पुलिस के मुताबिक केबीटी-27, फेस-3 निवासी रिंकी साहू (20) रविवार को दोपहर किसी काम से बाहर गई हुई थी। उस दौरान घर दोपहर 3 से रात 8.30 बजे तक बंद था। जब रिंकी लौटी तो देखा ताला टूटा,और घर खुला हुआ था । भीतर गई तो कमरे में रखी आलमारी भी टूटी हुई थी। और उसमे रखे 25 हजार नगद, 40 हजार के जेवर नहीं थे। गैरहाजिरी में चोरी जान रिंकी रात कबीर नगर थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई ।
इधर टिकरापारा के शिवनगर मठपुरैना निवासी विनय देवदास ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विनय के मुताबिक उसकी हीरो स्पैलंडर बाइक सीजी 04द्व2-0396 घर के बाहर खड़ी थी ,जिसे चोर ले उड़े। पुलिस ने धारा 457,380 के तहत दोनों मामले दर्ज कर लिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे