रायपुर

4% महंगाई राहत के लिए सोमवार को मुख्य सचिव से मिलेंगे पेंशनर्स
29-Oct-2023 7:02 PM
4% महंगाई राहत के लिए सोमवार को मुख्य सचिव से मिलेंगे पेंशनर्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के पेशनर्स सोमवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन से मुलाकात कर केन्द्र द्वारा घोषित महंगाई राहत राशि का आदेश जारी करने की मांग करेंगे। यहां बता दें

केन्द्र सरकार द्वारा पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को जुलाई 23 से 4 प्रतिशत महंगाई राहत देने हेतु को आदेश प्रसारित करने  के बाद उक्त आदेश से कुल 46  प्रतिशत महंगाई राहत केन्द्र सरकार के पेंशनरों और परिवार पेंशनरों मिलना शुरु हो गया है. परंतु छत्तीसगढ़ में अभी पेंशनरों को 42 फीसदी ही मिल रहा है. इस तरह अभी 4 फीसदी पीछे चल

रहे है।    

सम्प्रति छत्तीसगढ़ राज्य में विधान सभा चुनाव 2023 की आचार संहिता लागू है. इसलिए वर्तमान सरकार के निर्णय लेने में सक्षम नहीं होने के कारण मुख्य सचिव अमिताभ जैन से भेंट कर चुनाव आयोग से अनुमति प्राप्त कर वित्त विभाग से आदेश जारी कराने की मांग करेंगे।


अन्य पोस्ट