रायपुर

गोरेलाल ने भी कांग्रेस छोड़ा, अमित ने किया स्वागत
27-Oct-2023 7:28 PM
गोरेलाल ने भी कांग्रेस छोड़ा, अमित ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 अक्टूबर। कांग्रेस के किस्मतलाल नंद, राशि महिलांग के बाद एक और नेता ने जोगी कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। पामगढ़ से 2018 का चुनाव लड़ चुके गोरेलाल बर्मन ने शुक्रवार को जोगी बंगले में अमित जोगी के हाथों गुलाबी दुपट्टा पहनकर सदस्यता ली। इस मौक पर बर्मन ने मीडिया से कहा कि  उन्होंने 20 वर्ष कांग्रेस को दिए, और पार्टी ने पामगढ़ में बाहरी प्रत्याशी। उन्होंने कहा कि जोगी कांग्रेस टिकट देती है, तो वे कांग्रेस भाजपा को अवश्य पराजित करेंगे।  इधर जोगी कांग्रेस ने 27 और प्रत्याशियों की घोषणा की। सूची इस प्रकार है-श्रीमती सुखमंति सिंह को भरतपुर-सोनहत, आदित्यराज डेविड को मनेंद्रगढ़, भटगांव से सुनील गुप्ता, रामानुजगंज से ज्ञानी सिंह, लूंड्रा से इटाउर तिर्की, सीतापुर से जेम्स टोप्पो, पत्थलगांव से नेहरू लकड़ा, खरसिया से परिमल यादव, धरमजयगढ़ से जोगेंद्र  इक्का, रामपुर से बाल मुकुंद राठिया, तखतपुर से  दिनेश कौशिक, बिल्हा से नेहा भारती ,  पामगढ़ से गोरेलाल बर्मन , बसना से डॉ अनामिका पाल, बलौदाबाजार से  योगेश साहू, भाठापारा  जीतेंद्र बंजारे,  रायपुर पश्चिम भगत हरबंस, अभनपुर माखन ताम्रकर, राजिम भवनेश्वर निषाद, कुरूद तेजेश्वर कुर्रे, संजारी बालोद श्रीमती  शकुंतला देवांगन , दुर्ग शहर  ऋषि टंडन, दुर्ग ग्रामीण ढालेश साहू, वैशाली गनर डॉ दिवाकर भारती, अहिवारा रीती देशलहरा, साजा डोमन देशलहरा।


अन्य पोस्ट