रायपुर

पुराने विवाद पर बदमाशों ने युवक के सीने में चाकू घोपा
27-Oct-2023 3:37 PM
पुराने विवाद पर बदमाशों ने  युवक के सीने में चाकू घोपा

रायपुर, 27 अक्टूबर। राजधानी के आजाद चौक इलाके में गुरूवार की शाम एक युवक पर चाकू  से हमला हो गया। पुरानी रंजिश को लेकर रामकुंड आमा तालाब के पास एक युवक को बदमाशों ने मिलाकर सीने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामलें जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ 307, 34 का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।  

आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों के बीच गणेश विसर्जन के समय से ही विवाद चल रहा था। जिसके बाद कल दोपहर गौतम निषाद अपने घर के बाहर बैठा था जिसके पास आकर लकी निषाद छोटा चिकन और बसंत निषाद उर्फ मटरू ने मिलकर गौतम के सीने पर चाकू से वार किया। विवाद होता देख लोगों की भीड़ आता देख दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पतासाजी कर लक्की और बसंत निषाद को गिरफ्तार कर धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।  


अन्य पोस्ट