रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। कर्मचारी संगठनों ने चुनाव के लिए गठित हो रहे मतदान दलों की ड्यूटी में वरिष्ठता का ध्यान रखने की मांग की है। प्रदेश के सभी जिलों में कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रहीं हैं । इन्हें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एक मतदान अधिकारी 2 एवं मतदान अधिकारी 3 को निर्वाचन कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।
बहुत से शिक्षक, सहायक शिक्षक,सहायक ग्रेड 2,सहायक ग्रेट 3की ड्यूटी पीठासीन अधिकारी के रूप लगाई गई हैं,,जबकि कई प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक,राजपत्रित अधिकारी को मतदान अधिकारी 1 के रूप में नियुक्ति किया गया हैं। जो किसी भी दृष्टि से उचित नही है वरिष्ठता (प्रोटोकाल )को ध्यान में रखते हुए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति किया जाए। ये रायपुर जिले की बात हुई।
दुर्ग जिले नें फारेस्ट के वर्दी वाले सुरक्षा गार्ड और लिपिक वर्गीय कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। अब तक परंपरा और व्यवस्था रही है कि इन सुरक्षा गार्ड को पुलिस सिपाही की तरह सुरक्षा बल के रूप गिना और ड्यूटी लगाई जाती रही है। लेकिन इस बार दुर्ग में इन सुरक्षा गार्ड को लिपिक की तरह मतदान कर्मी के रूप में ड्यूटी लगा दी गई है । इससे सुरक्षा गार्ड की कमी सामने आ खड़ी हुई है। दुर्ग एसपी ने वन अफसरों को पत्र भेजकर और फारेस्ट गार्ड मांगे हैं। चुनाव प्रशिक्षण में लगे हुए मास्टर ट्रेनर को मानदेय देने की भी मांग की है।