रायपुर

अनुप नाग कांग्रेस से निष्कासित
27-Oct-2023 3:34 PM
अनुप नाग कांग्रेस  से निष्कासित

रायपुर, 27 अक्टूबर। कांग्रेस ने अंतागढ़ के विधायक और बागी रूप में चुनाव लड़ रहे अनुप नाग को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह गैदू ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर नाग को 6 वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। इस चुनाव में पार्टी ने अनुप नाग की टिकट काटकर रूप सिंह पोटाई को मैदान में उतारा है। इसके खिलाफ नाग ने निर्दलीय चुनाव लडऩे नामांकन दाखिल कर दिया है। 
 


अन्य पोस्ट