रायपुर
ग्रामीण के संचालक नंदे-श्रीचंद, दक्षिण में डॉ.चोपड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दो समितियों का गठन कर 16 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संचालन के लिए संचालक नियुक्त किया है। सांसद सुनील सोनी को चुनाव प्रबंध समिति और सांसद संतोष पांडे को चुनाव अभियान समिति का संयोजक नियुक्ति किया है ।
इसी तरह से 16 चुनाव संचालकों में सबसे उल्लेखनीय है रायपुर ग्रामीण और रायपुर दक्षिण के शामिल हैं। ग्रामीण के लिए दो पूर्व विधायक नंदे साहू, श्रीचंद सुंदरानी, ओम प्रकाश देवांगन को बनाया है। इसके साथ ही सुंदरानी को उत्तर से दूर किया गया है । इसी तरह से दक्षिण के लिए चार संचालक बनाए है। इनमें डॉ. विमल चोपड़ा के साथ केदार गुप्ता, प्रेम बिरनानी, सुभाष तिवारी को सहसंचालक बनाया है। वहीं रायपुर पश्चिम की जिम्मेदारी प्रत्याशी मूणत की डिमांड पर राज्यपाल रमेश बैस के भाई महेश बैस को बनाया गया है ।
ईडी के घेरे में आए मोदी कंवर के संचालक
पार्टी ने रामपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी राइस मिलर गोपाल मोदी को दी है। मोदी हाल में ईडी के छापेमारी के जाल में फंसे थे। इसी तरह से पत्थलगांव के लिए सालिक साय, लैलूंगा-अरूण राय, सारंगढ़-गुरुपाल सिंह भल्ला, बिलाईगढ़-डॉ. गुलाब सिंह, मुंगेली-चोवादास खांडेकर, महासमुंद-संदीप दीवान, राजिम-नेहरू लाल साहू, सिहावा-कमलचंद्र भंजदेव, दुर्ग शहर-विनायक नाथू, भिलाई नगर-गार्गी शंकर मिश्रा, वैशाली नगर-लाभचंद बाफना, नवागढ़-टार्जन साहू।