रायपुर

मायावती 9 को जैजेपुर में
27-Oct-2023 3:28 PM
मायावती 9 को जैजेपुर में

रायपुर, 27 अक्टूबर। बसपा सुप्रीमो कुमारी मायावती  9 नवंबर को सक्ती  के जैजैपुर विधानसभा में आम सभा को सम्बोधित करेंगी। गुरुवार को ही  जांजगीर चाम्पा जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बीएसपी के प्रदेश प्रभारी नर्मदा अहिरवार भी प्रत्याशियों के साथ नामांकन दाखिल प्रक्रिया में शामिल हुए। पामगढ, अकलतरा और जांजगीर चाम्पा जिले के बीएसपी प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान नर्मदा अहिरवार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि, च्च्इस बार बीएसपी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ चुनावी मैदान में उतरी है। जल्द ही बच्चे हुए सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।
 


अन्य पोस्ट