रायपुर

हर प्रत्याशी को खर्चों की पूरी जानकारी देनी होगी
26-Oct-2023 6:51 PM
हर प्रत्याशी को खर्चों की पूरी जानकारी देनी होगी

रायपुर, 26 अक्टूबर। चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों को चुनाव के दौरान किए जाने वाले सभी खर्चों का पूरा हिसाब व्यय लेखा प्रेक्षक के समक्ष अनिवार्य रुप से प्रस्तुत करना होगा। इसके लिए  सभी खर्चों को एक निर्धारित प्रारुप के रजिस्टर में  जिसे व्यय लेखा रजिस्टर कहते है में बना कर निर्धारित तिथि तक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।  अभ्यर्थी को पृथक से अपना खाता खोलना पड़ेगा।


अन्य पोस्ट