रायपुर
दो रेल फाटक 31 से बन्द
26-Oct-2023 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 अक्टूबर। उरला फाटक कि.मी. 844/20 तथा फाटक संख्या 438 (डी-केबिन गेट) कि.मी. 846/28 के स्थान पर रोड अण्डर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जिलाधीश दुर्ग ने रोड अण्डर ब्रिज के निर्माण पश्चात रेलवे मानव सहित फाटक क्र. 436 (उरला) एवं फाटक क्र. 438 को स्थाई रूप से बन्द करने की सहमति प्रदान की थी।अत: सडक़ यातायात एवं रेल यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये दोनों फाटक 31 अक्टूबर को स्थाई रूप से बन्द कर दिए जाएंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे