रायपुर

छत्तीसगढ़ से मीलों दूर है हमून, कोई असर नहीं होगा
25-Oct-2023 7:45 PM
छत्तीसगढ़ से मीलों दूर है हमून, कोई असर नहीं होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। चक्रवाती तूफान हमून की यह तस्वीर सुबह 7.20 मिनट की है। इसके मुताबिक यह छत्तीसगढ़ से मीलों दूर है। इसका राज्य में कोई असर नहीं होगा।

इसका प्रभाव प्रदेश में कोई विशेष पढऩे की संभावना नहीं है। प्रदेश में बुधवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट का क्रम बने रहने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान हमून (हमून के रूप में उच्चारित) पिछले 6 घंटों के दौरान 23 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ा और आज, 24 अक्टूबर को 1130 बजे ढ्ढस्ञ्ज अक्षांश 20.3ए उत्तर और देशांतर 89.9ए पूर्व के निकट, पारादीप (ओडिशा) से लगभग 330 किमी दूर पूर्व में,  दीघा (पश्चिम बंगाल) से 290 किमी दूर पूर्व-दक्षिण पूर्व में, खेपुपारा (बांग्लादेश) से 190 किमी दूर दक्षिण में और चटगांव से 305 किमी दूर दक्षिण पश्चिम  (बांग्लादेश) स्थित है । अगले 6 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। 

उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ते समय इसके और कमजोर होने और 25 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान के रूप में चटगांव के दक्षिण में बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है, जिसमें 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है।

 सोमवार से बढ़ेगी ठंड

आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी।

विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पडऩे की उम्मीद है। रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान का प्रभाव प्रदेश में कुछ विशेष पडऩे की संभावना नहीं है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब गर्म कपड़ों का स्टाल लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

विभिन्न शहरों में यह रहा न्यूनतम तापमान

रायपुर 13.7 डिग्री सेल्सियस

बिलासपुर 18.6 डिग्री सेल्सियस

अंबिकापुर 16.9 डिग्री सेल्सियस

पेंड्रा रोड 15.4 डिग्री सेल्सियस

दुर्ग 17.0 डिग्री सेल्सियस


अन्य पोस्ट