रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। राजधानी जिले की धरसींवा सीट से तीन बार के विधायक रहे देवजी पटेल ने आज चुनाव लडऩे नामांकन पत्र खरीदा है। जिला कलेक्टोरेट में मीडिया से चर्चा में कहा कि बी फार्म जारी न होने पर आगे का फैसला करूँगा ।
उन्होंनेयह भी कहा कि मैं बीजेपी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं,लेकिन इस वक्त परिस्थिति और टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है। इसलिए कार्यकर्ताओं की बात सुनकर जल्द ही निर्णय लेने का मन बनाया है। कार्यकर्ताओं का उद्देश्य सिर्फ इतना था कि भाजपा को सत्ता में लाना है। लेकिन जिस तरह से टिकट बांटे गए हैं। उससे प्रतीत नहीं होता कि, हम लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।पुराने लोगों को टिकिट दिए जाने के बाद से उनको भी लगा की उन्हें मौका दिया जाएगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पार्टी ने अनुज शर्मा को टिकट दिया है । देवजी, बड़े वोट बैंक वाले गुजराती समाज के दिग्गजों में गिने जाते हैं। उन्हें टिकट न दिए जाने से समाज में भी बड़े पैमाने पर नाराजगी देखी जा रही है । पिछले दिनों रास गरबा के आयोजन में जब सांसद सुनील सोनी और उत्तर के प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा पाटीदार भवन गए थे। तो समाज के लोगों ने नाराजगी जताई थी। और दोनों को उल्टे पैर लौटना पड़ा था। इसके अलावा खुशवंत गुरु ने भी आरंग से भाजपा से प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
बता दें, देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया ट्विटर से बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं। इसी बीच छ्वष्टष्टछ्व और ‘आप’ लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है।
पापांकुश एकादशी पर नामांकन
दूसरी ओर, पापांकुश एकादशी के मुहुर्त के मौके पर रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, ग्रामीण प्रत्याशी पकज शर्मा, पश्चिम के प्रत्याशी राजेश मूणत, मंत्री रविन्द्र चौबे ने साजा, रूद्र गुरु ने नवागढ़, बेमेतरा से विधायक आशीष छाबड़ा ने भी आज अपने पर्चे दाखिल किए हैं।