रायपुर
निगरानी दलों ने 30.52 करोड़ की नगद और वस्तुएं की जब्त
25-Oct-2023 7:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 25 अक्टूबर। बीते पखवाड़े भर में 30 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए का अवैध रकम और वस्तुएं जब्त की गई हैं। इसमें 8 करोड़ 13 लाख 43 हजार रूपए की नगद शामिल हैं। सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों ने निगरानी के दौरान 23 अक्टूबर तक 21 हजार 838 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 66 लाख 43 हजार 444 रूपए है। साथ ही 2731 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ 16 लाख 66 हजार 577 रुपए है भी जब्त किया गया है। 14 करोड़ 25 लाख के158 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण भी जब्त किए गए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे