रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। चुनाव पूर्व सीएम बघेल के किसानों के कर्ज माफी की घोषणा की है। जबकि उन्होंने पिछले कार्यकाल में दो बार कर्ज माफ करने के बाद यह कहा था कि अब प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाएगी। इसलिए अब पुन: कर्ज माफ नहीं होगा।
प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विजय कुमार झा ने कहा है कि अब पुन: मुख्यमंत्री किसानों को अपने झांसे में ले रहे हैं। यह सर्वविदित है कि 2018 में भारतीय जनता पार्टी ने किसानों को 2000 अतिरिक्त बोनस देने की बात कही थी। उनके द्वारा न दिए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में 2000 बोनस देने का वादा किया था?। किंतु दोनों ने आज तक किसानों को नहीं दिया।
अभी किसानों के धान विक्रय के पंजीयन में नियमानुसार बैंक अकाउंट मांगा जाता है। लेकिन किसानों को यह कहा गया कि वे नॉमिनेशन भी रहता है। इसके कारण किसान इधर-उधर भटकते रहे। जब बैंक अकाउंट मांगा गया तो बैंक अकाउंट में नॉमिनेशन स्थाई रूप से रहता है। बिना नॉमिनेशंस के बैंक के अकाउंट नहीं खोला जाता है। प्रदेश के किसानों से श्री झा ने अपील की है कि झांसे में ना आए, सावधान रहें अन्यथा 5 साल यदि सरकार आ गई जिसकी संभावना नहीं है, किसानों को पछताना पड़ेगा।