रायपुर

कमीशन लेकर माल नहीं दिया, 420 दर्ज
25-Oct-2023 3:44 PM
कमीशन लेकर माल नहीं दिया, 420 दर्ज

रायपुर, 25 अक्टूबर। उरला पुलिस ने कमीशन लेकर मटेरियल सप्लाई न करने वाले पर चार सौ बीसी,  गबन का मामला दर्ज किया है। अमि एसोसिएट के विजय शर्मा ने फरवरी 23 को बांके बिहारी  अग्रवाल( 49) को लैज़ क्लैंप खरीदी का सौदा किया था। अग्रवाल की उरला में लक्ष्मी कृपा इस्पात कंपनी है। विजय ने 27.5 टन खरीदी के लिए 50 हजार बतौर कमीशन भी ले  लिया।  बांके बिहारी ने अप्रैल 23 तक तीन महीने में माल भी सप्लाई कर दिया। लेकिन विजय ने माल की कीमत  29.29 लाख के भुगतान को आठ माह बाद अब तक टालमटोल करता रहा। 


अन्य पोस्ट