रायपुर

ग्राहक तलाश रहा तस्कर गिरफ्तार, 8.5 किलो गांजा जप्त
25-Oct-2023 3:40 PM
ग्राहक तलाश रहा तस्कर गिरफ्तार, 8.5 किलो गांजा जप्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर।
खमतराई इलाके में गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहे विनीत कुमार द्विवेदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 85 हजार रूपए का गंाजा लगभग  8 किलो 500 ग्राम को जब्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि भनपुरी स्थित जलाराम धर्मकांटा के पास बाईक सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर आलाधिकााियों के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने बताए गए हुलिए और स्थान पर जाकर एक व्यक्ति की पतासाजी कर पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विनीत कुमार द्विवेदी निवासी रायपुर का होना बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर विनीत कुमार द्विवेदी को गिरफ्तार उसके कब्जे से 8 किलो 500 ग्राम गांजा कीमत लगभग 85 हजार रूपए और दोपहिया वाहन सीजी 04 एनजेड 4314 को जब्त कर 20बी नारकोटिक एक्ट की कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट