रायपुर

कल हल्की बारिश के बीच मनेगा दशहरा
23-Oct-2023 7:24 PM
कल हल्की बारिश के बीच मनेगा दशहरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। प्रदेश में कल  24 अक्टूबर को दशहरे के दिन  एक दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।  और  कल  न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की सम्भावना है । वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: उड़ीसा से लगे बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिले संभावित है। यह बारिश एक गहरा अवदाब की वजह से बताया गया है। जो पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। तथा यह 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पिछले 6 घंटे में उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ रहा है और आज सोमवार  को सुबह 8:30 बजे 17.0 डिग्री उत्तर और 86.8 डिग्री पूर्व में, पारादीप से दक्षिण में 360 किलोमीटर दूर, खेपूपारा बांग्लादेश से दक्षिण पश्चिम दिशा में 660 किलोमीटर दूर, दीघा पश्चिम बंगाल से दक्षिण पश्चिम दिशा में 510 किलोमीटर दूर स्थित है।

अगले 6 घंटे में इसके और प्रबल होकर साइक्लोनिक स्टार्म के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है तथा यह उत्तर उत्तर पूर्व की ओर आगे बढ़ते हुए खेपूपारा और चित्रगोंग के पास 25 अक्टूबर को शाम 17:30 बजे एक गहरा और आपके रूप में पहुंचने की संभावना है।


अन्य पोस्ट