रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। फ्लाइंग ऑफिसर निवेदिता शर्मा ने विज्ञान महाविद्यालय में एयर एनसीसी की साप्ताहिक परेड पर अपने जूनियर कैडेट्स के साथ चर्चा की।
फ्लाइंग ऑफिसर शर्मा ने चर्चा के दौरान एनसीसी में बिताए 3 वर्ष, एनसीसी से प्राप्त अनुभव, एडवेंचर और सीख को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा की 3 वर्ष में एन सी सी फौजी बनने के लिए वातावरण तैयार कर देती है। सी सर्टिफिकेट परीक्षा एवं वायु सेना के लिए आयोजित अफकेट परीक्षा में सफल होने के बाद मेरा अंतिम चयन वायु सेना में अफसर बनने के लिए हुआ। सांईस कॉलेज में कैडेट्स से चर्चा करते हुए वायु सेना में अफसर बनने के लिए योग्यता, भर्ती प्रक्रिया एवं तैयारी कैसे की जाए पर विस्तृत प्रकाश डाला एवं कैडेट्स के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान किया।
एसोसिएट एनसीसी अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर डॉ विजय कुमार चौबे ने बताया की फ्लाइंग ऑफिसर निवेदिता शर्मा ने भिलाई गर्ल्स कॉलेज में बीकॉम में अध्ययन करते-करते दुर्गा महाविद्यालय रायपुर से एयर एनसीसी में प्रवेश लिया था।
उन्होने पिछले वर्ष एयर फोर्स अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त किया लेखा शाखा में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर पदस्थ किया गया।