रायपुर

बीकेपी देगी युवाओं को चुनाव लडऩे का मौका
23-Oct-2023 7:18 PM
बीकेपी देगी युवाओं को चुनाव लडऩे का मौका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 अक्टूबर। भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी युवक युवतियों,को देगी चुनाव लडऩे का अवसर। पार्टी अध्यक्ष श्रीमती क्रांति भारती, विजय मिश्रा ने बताया कि राजनितिक क्रांति का संकल्प है। पार्टी आने वाले चुनाव में हिस्सा ले रही है। और पार्टी को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए हीरा चुनाव चिन्ह चुनाव आयोग से प्राप्त हुआ है। दूसरी पार्टीयां ज्यादा से ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रहें है। इस बार युवाओं और शिक्षित लोगों को भारतीय क्रांतिसंघ पार्टी चुनाव लडऩे का अवसर प्रदान करेगी। ऐसे सभी प्रत्याशियों का पार्टी स्वागत जो सांस्कृतिक राष्ट्र्रवाद इस विचारधारा को स्वीकार किया है। पार्टी राजनितिक व्यवस्था परिवर्तन लाकर देश को विश्व पटल पर विश्व महाशक्ति बनाने का प्रण लेती है।


अन्य पोस्ट