रायपुर

मोबाइल एप से प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर रिजर्वेशन भी
23-Oct-2023 4:21 PM
मोबाइल एप से प्लेटफॉर्म टिकट से लेकर रिजर्वेशन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर।
रेल यात्रियों को आसानी से टिकट की उपलब्धता को सुनिश्चित करने  दपूमरे  में 202 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस), 59 अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (यूटीएस) सह यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 76 यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), 14 यात्री टिकट सुविधा केंद्र (वाईटीएसके), 8 जन साधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस), 94 स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) तथा 88 ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) की सुविधा उपलब्ध है । 

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अपने तीनों रेल मंडलो बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर के अंतर्गत आने वाले सभी 319 स्टेशनों में यात्री सुविधा प्रदान करने के लिए हमेशा से ही सजग रहा है । 
बिलासपुर शहर के अंतर्गत तहसील कार्यालय एवं हाईकोर्ट भवन तथा रायपुर शहर में एयरपोर्ट, विधानसभा एवं रविशंकर यूनिवर्सिटी में आरक्षण केंद्र स्थापित किए गए है । इसके साथ ही सम्पूर्ण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्थानों जैसे मुंगेली, बलौदा, अमरकंटक , कोरबा , अम्बिकापुर , जशपुर नगर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, बेमेतरा , बलौदाबाजार, कांकेर, कवर्धा  खैरागढ़, छिंदवाड़ा, गढ़चिरौली, मोतीबाग, सकरधारा , भंडारा प, डिंडोरी और , शंकर नगर पोस्ट ऑफिस, एयरपोर्ट नागपुर  में यह सुविधा प्रदान की गई है । 

इसके साथ ही ऑनलाइन टिकटिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षित ई-टिकट के बाद मोबाइल से ऐप द्वारा जनरल टिकट खरीदने की सुविधा यात्रियों को दी गई है ।  । यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली लाइनों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने के उद्देश्य से घर बैठे यात्रा टिकट बुकिंग के साथ साथ सीजन टिकट(एमएसटी) जारी व नवीनीकरण कराने हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है । 
 


अन्य पोस्ट