रायपुर

आचार संहिता ने रावण का कद घटाया
22-Oct-2023 8:33 PM
आचार संहिता ने रावण का कद घटाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। शहर के प्रतिष्ठित डब्ल्यूआरएस कॉलोनी दशहरा उत्सव में इस बार 101 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है।

पहले रावण का कद 110 फीट का होता था, लेकिन इस बार समय की पाबंदी की वजह से रावण का कद 9 फीट घटाया गया हैं। इस बार कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला भी 85 फीट का होगा।

तैयारियों को लेकर महापौर एजाज ढेबर और  समिति के सदस्यों ने बताया   कि आचार संहिता की वजह से रावण का कद कम किया गया है, क्योंकि समय की पाबंदी है। हालांकि उत्सव में  आतिशबाज़ी समेत कोई कमी नहीं रहेगी।वहीं रायपुर के रावण भाटा मैदान में 60 फीट का रावण तैयार किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट