रायपुर
कॉलोनियों में जारी है मतदाता जागरूकता अभियान
22-Oct-2023 6:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21अक्टूबर। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सभी 10 जोनों की टीमें विभिन्न स्थानों में पहुंचकर नागरिकों से शत-प्रतिशत मतदान करने प्रतिदिन नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रही है।इसके अलावा सभी सफाई वाहनों में लाउड स्पीकर से भी छत्तीसगढ़ी गानों के माध्यम से जागरूकता फैला जा रही। रविवार को जोन- 3 के अंतर्गत आने वाले शंकर नगर वार्ड क्षेत्र में वालफोर्ट आर्चिड, आस्था अपार्टमेंट, वेलकम टावर में पहुंचकर जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी एवं कार्यपालन अभियन्ता सुशील मोडेस्टस की उपस्थिति में जागरूक बनाया।रहवासी मतदाताओं सहित जोन क्रमांक 3 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शत-प्रतिशत मतदान करने की दृष्टि से सामूहिक शपथ ली। जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं सहित सहायक अभियंता शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे