रायपुर

विकास का प्रचार कर रहे रविवि कुल सचिव की सीईओ से शिकायत
21-Oct-2023 7:37 PM
विकास का प्रचार कर रहे रविवि कुल सचिव की सीईओ से शिकायत

दो दर्जन अधिकारी कर्मचारी चुनाव कार्य से हटाए गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अक्टूबर। चुनाव कार्य में लापरवाही, दल या प्रत्याशी विशेष के समर्थन में काम करने जैसी  शिकायतों को लेकर सीईओ रीना कंगाले ने  दो दर्जन अधिकारियों, कर्मचारियों को हटा दिया है। इनमें ज्वाइंट डायरेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डिप्टी डीएफओ, प्राचार्य, व्याख्याता से लेकर कई विभागों के अधिकारी, कर्मचारी शामिल हैं। सीईओ  कार्यालय के अफसरों के मुताबिक  इन्हें मूल पद से हटाकर इन्हें जिला मुख्यालयों में अटैच किया गया है।

अब ये चुनावी  संबंधी काम नहीं कर सकेंगे। इस लेवल के अधिकारियों, कर्मचारियों को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर हटाया जा सकता है। इसी तरह से सीईओ ने आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र भेजकर रविवि के कुल सचिव शैलेन्द्र पटेल को हटाने की सिफारिश की है।  बताया जा रहा है कि पटेल की शिकायत पर यह नोटिस भेजा गया है। शिकायकर्ता ने पटेल को रायपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय के साथ प्रचार करते हुए एक तस्वीर  के साथ सीईओ को पत्र भेजा है।

हटाए गए लोगों में-गीतांजलि गजभिए सहायक संचालक, दुर्गेश यादव एरिय मैनेजर, किशन मिश्रा नायब तहसीलदार, भूषण सिंह मंडावी तहसीलदार, राजेश नांदुलकर रेंजर, शशिकला वैष्णव ग्रेड-3, अशोक सोनवानी सहायक वन संरक्षक, हृदयकुमार तिरपुड़े, कन्हैयालाल कुर्रे, दशरथ राम सोनी तीनों एसआई आबकारी, वैशाली मरडवाड़ प्रभारी उपसंचालक, हरिशंकर सोनवानी प्रधान पाठक, मो. निजामुद्दीन सीईओ जनपद, अमित   मिश्रा लोकेशन अधिकारी, गौरव मोहबिया श्रम निरीक्षक, आनंद पांडेय व्याख्याता, भरतलाल ब्रेम्हे नायब तहसीलदार, श्रीमती सुधादास उपसंचालक, विमल कुमार बगवैय्या प्रभारी संयुक्त संचालक, धनलाल साहू परिक्षेत्र अधिकारी, केजूराम पोयाम डिप्टी डीएफओ, इंद्रजीत भगत प्रभारी मंडल संयोजत, अरूण मेश्राम सहायक खाद्य अधिकारी, अब्दुल वसीम सिद्दीकी नायब तहसीलदार।


अन्य पोस्ट