रायपुर

फरारी काट रहे 132 वारंटी गिरफ्तार
21-Oct-2023 7:33 PM
फरारी काट रहे 132 वारंटी गिरफ्तार

रायपुर, 21 अक्टूबर। शुक्रवार को वारंटियों के विरूद्ध पुलिस ने धरपकड़ काविशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग थानों के चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 81 स्थायी वारंट एवं 51 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों  तामिल किया। 132 स्थायी/अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया गया। इनमें 7 वर्ष से अधिक समय से फरार 24 एवं 05 वर्ष से अधिक समय से फरार 36 चाकूबाज, मारपीट, धोखाधड़ी के आरोपी हैं।


अन्य पोस्ट