रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। उत्तर पूर्व के दो राज्यों को सरकारी राशन सप्लाई का आर्डर दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी सामने आई है। इसके शिकार कारोबारी ने चार वर्ष बाद मामला दर्ज कराया है।
विधानसभा रोड स्थित स्वर्ण भूमि सोसाइटी निवासी रमेश झंवर अनाज के कारोबारी है। उसका परिचय दिल्ली में अपने किसी कारोबारी साथी के जरिए गल्ला एजेंट विक्रम अदितो से परिचय हुअ ा था। उसी आधार पर सात वर्ष पहले 4 अप्रैल 16 को विक्रम अदितो ने प्रेमरतन शर्मा, बादशाह मलिक के साथ मिलकर रमेश को यह ऑफर दिया। उन्होंने फरवरी 19 तक रमेश को मेघालय, और नागालैंड राज्यों से सरकारी चावल, गेंहूं, दाल और शक्कर का सप्लाई आर्डर दिलाने का आफर दिया। इसके लिए कमीशन के बतौर 37लाख 33 हजार से अधिक रूपए लिए।
रमेश को दोनों राज्यों से न सप्लाई आर्डर दिला सके न कमीशन की राशि ही वापस की।राशि वापसी को लेकर दिन, महीने, साल टालता रहा। इसके लिए दोनो पक्षों के बीच चार वर्षों तक मांगने और दे देने का खेल चलता रहा। अंतत: रमेश ने बुधवार देर रात उन तीनों के विरूद्ध विधानसभा थाने में धारा 420,34,120 बी की रिपोर्ट दर्ज कराई।