रायपुर
स्टार प्रचारकों में मोदी, योगी, हेमंत के साथ गुरू बालदास भी
19-Oct-2023 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 19 अक्टूबर। भाजपा ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के लिए 40 स्टार प्रचारक तय कर दिए हैं। इनमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत आठ केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इनके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा भी है। प्रदेश से गुरू बालदास समेत 11 नेताओं के नाम हैं। दस सांसदों में चार लिए गए हैं। इनमें सरोज पाण्डेय, अरुण साव, संतोष पाण्डेय, गुहाराम अजगले शामिल हैं। इनके अलावा डॉ. रमन सिंह, अजय जामवाल, नितिन नबीन, पवन साय, नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, रामसेवक पैकरा, लता उसेंडी, चंदूलाल साहू प्रमुख हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे