रायपुर

नौ दिन में 15.45 लाख की शराब जब्त, चुनावी जब्ती बढ़ाने आयुक्त के निर्देश
19-Oct-2023 7:37 PM
 नौ दिन में 15.45 लाख की शराब जब्त, चुनावी जब्ती बढ़ाने आयुक्त के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। सभी जिला आबकारी उडऩदस्तों ने  बीते नौ दिनों में   5139 लीटर शराब जप्त की। इसका बाजार मूल्य 15 लाख 45,999/- है।

विशेष सचिव सह आबकारी आयुक्त महादेव कावरे ने सभी जिलाधिकारी एवं उडऩदस्ता प्रभारियों की बैठक लेकर अधिकाधिक कार्यवाही करने निर्देशित किया। राज्य में संचालित समस्त डिस्टलरी, बाटलिंग यूनिट तथा समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों में सतत जांच कर निगरानी रखने कहा।

इसी तरह से मंदिरा के अवैध संग्रहण परिवहन के संभावित चिन्हांकित स्थलों में सतत् गश्त / निरीक्षण कर अवैध मदिरा के धारण, परिवहन एवं विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के साथ-साथ राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाने कहा। विभाग की  आबकारी जांच चौकियों में जांच बढ़ाने जिला स्तर पर पुलिस एवं अन्य विभागों के समन्वय से   विशेष टीम गठित कर निगरानी करने के निर्देश दिए गए ।


अन्य पोस्ट