रायपुर
रायपुर, 19 अक्टूबर। एम्स आऊटसोर्सिंग एम्पलाईज यूनियन (सीटू) एम्स रायपुर के ठेका कर्मी नियमितीकरण की मांग को लेकर 28 को एम्स गेट के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे।
संघ के उपाध्यक्ष एससी भट्टाचार्य, मारूती डोंगरे ने बताया कि आरडी एम्फ्राटेक इंजीनियर्स प्रा.लि. ने 13 ठेका श्रमिकों को बिना किसी नोटिस के नौकरी से अलग कर दिया। हर मापदण्द में योग्य एवं अनुभवी होने के बावजूद नव नियुक्ति एम्स प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया। यूनियन लगातार मांग करती रही है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। मजदूरी कानून वेतन भुगतान कानून, कांट्रेक्ट वर्कर रेग्यूलेशन एण्ड एबोलेशन एक्ट, ग्रेच्युटी भुगतान कानून, ई.पी.एफ. एवं ईएसआई कानून को भी लागू की जाए।
आमसभा में सर्वसम्मती से फैसला किया गया कि मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में 28 अक्टूबर को एम्स अस्पताल के मुख्य द्वारा पर प्रदर्शन एवं रैली आयोजित किया जाएगा।